Category Archives:  Entertainment

जब किशोर कुमार के पैर पर पैर रखकर अशोक कुमार ने करवाई थी एक्टिंग, मजेदार है किस्सा

Aug 03 2020

Posted By:  Sunny

4 अगस्त को मशहूर किशोर कुमार का जन्मदिन आता है | उनका क्या व्यक्तित्व था, इसकी जानकारी देने की आवश्यकता महसूस नहीं होती है | उनका जन्म 4 अगस्त 1929 को हुआ था | बता दे उनका असली नाम किशोर कुमार नहीं था, उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था | आज हम उनके बारे में एक रोचक किस्सा शेयर करने जा रहे है |


किशोर कुमार के बारे में काबिलियत कूट कूट कर भरी थी | वे एक एक्टर, सिंगर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, लिरिसिस्ट और म्यूजिक डायरेक्टर भी थे | पर इन सबसे जरुरी वे एक मस्तमौला इंसान थे | वैसे वे एक शानदार एक्टर थे, लेकिन में उनकी एक्टर बनने की कोई चाह नहीं थी |



एक्टर बनने में उनकी रूचि बिलकुल नहीं थी | लेकिन उनके बड़े भाई मुनि दादा यानी अशोक कुमार उन्हें एक्टर बनाना चाहते थे | कई बार अशोक कुमार किशोर कुमार को किसी रोल के लिए बुलाते, तो किशोर कुमार बहाने से निकल जाते | लेकिन एक दो बार वे फंस गए और एक्टिंग करियर शुरू हो गया |


दरअसल उस समय अशोक कुमार की फिल्म 'भाई भाई' की शूटिंग चल रही थी | फिल्म के एक छोटे से सीन के लिए अशोक कुमार ने किशोर कुमार को बुलाया | लेकिन वे ना नुकुर करने लगे, लेकिन बड़े भाई की वजह से अंततः उन्हें आना पड़ा | लेकिन यहाँ भी वे डायलॉग भूलने का नाटक करने लगे, और भागने की कोशिश करने लगे | तभी अशोक कुमार ने किशोर कुमार के पैर पर पैर रख दिया और किशोर कुमार को हिलने भी नहीं दिया | तब कहीं जाकर वो सीन पूरा हुआ | इसके बाद जो हुआ वो इतिहास है |

की थी चार शादियां


किशोर कुमार ने अपनी जिंदगी में चार शादियां की थी | उन्होंने पहले 1951 में बंगाली एक्ट्रेस रुमा घोष से शादी की, फिर 1958 में रुमा उन्हें छोड़ कर चली गयी |  इसके बाद 1960 में उन्होंने मधुबाला से शादी की, लेकिन मधुबाला की दिलीप कुमार को लेकर भावनाओ ने उनके बीच अलगाव पैदा कर दिया | इसके बाद उन्होंने 1976 में योगिता बाली से शादी, जो कि 2 साल ही चल पायी | फिर 1980 में उन्होंने लीला चंदावरकर से शादी की |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर